Monsoon Getaways
Monsoon Getaways

चेन्नै कई ऐसी खूबसूरत जगहों से घिरा हुआ है जहां आप वीकेंड में थोड़ा रिलैक्स कर सकते हैं। खासकर, मॉनसून में इन जगहों की रौनक अलग ही स्तर पर होती है। शहर के भीड़भाड़ से ब्रेक लेकर इस मौसम में आप इन जगहों पर इंजॉय करने जरूर जाइए।

आइए, आपको चेन्नै के कुछ ऐसे ही गेटवेज के बारे में बताते हैं जहां आप मौसम और प्रकृति का भरपूर मजा ले सकते हैं।

मुडुमलाई
मुडुमलाई एक खूबसूरत फॉरेस्ट रिजर्व है जो खूबसूरत बंदीपुर और अनामलाई वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के बीच में स्थित है। यह जगह हाथियों के घर के रूप में जानी जाती है।

बीआर हिल्स
बीआर हिल्स पूर्वी और पश्चिमी तट घाटियों के मिलने के स्थान पर है। यहां कई तरह के जीव-जंतु और पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं। मॉनसून के समय यहां की हरियाली देखते बनती है। यहां आप ट्रेकिंग और जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

महाबलीपुरम
महाबलीपुरम चेन्नै से मात्र 50 किलोमीटर दूर है। यहां कई प्रचीन स्मारक मौजूद हैं। यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शुमार है।

मैसूर
मैसूर के खूबसूरत शहर को महलों के शहर के रूप में जाना जाता है। इस प्राचीन शहर का 600 साल पुराना इतिहास है। मैसूर कर्नाटक राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी है। मैसूर अपने रेशम और चंदन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मैसूर के राजाओं द्वारा बनाए गए महलों को देखने के लिए आज देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

कूर्ग
कूर्ग का खूबसूरत हिल स्टेशन कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित है। प्रकृति की गोद से घिरी इस जगह की सुंदरता मन मोह लेने वाली है। कई झरनों और सुंदर दृश्यों के साथ, कूर्ग पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में से एक है।