christmas-intro
christmas-intro

मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करना है मजेदार
क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी है और इसकी धूम हर तरफ मची हुई है। ज्यादातर शहर क्रिसमस के लिए खूबसूरत लाइट्स से सज चुके हैं। छोटी से छोटी दुकानों के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल भी क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। अगर आप इस बार क्रिसमस को कुछ अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं तो मुंबई जाएं। मुंबई में क्रिसमस पर होने वाला सेलिब्रिशन और इस मौके पर होने वाली पार्टियां काफी मजेदार और रोमांचक होती हैं। इस समय पूरा शहर रंग बिरंगी लाइटों से सजा नजर आता है। मुंबई में क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करना आपकी जिंदगी के सबसे रोमांचक और खूबसूरत पलों में से एक हो सकता है और शायद ये एक्सपिरिएंस आप कभी न भूल पाएं।

चर्च के मिडनाइट मास में शामिल हों
क्रिसमस ईव को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता। कैरॉल्स गाते हुए पूरी श्रद्धा के साथ आप ईसा मसीह का जन्मदिन मना सकते हैं। चर्च में होने वाले मिडनाइट मास में शामिल होने के लिए आप मुंबई के किसी भी चर्च में जा सकते हैं। अफगान चर्च, होलीनेम कैथेड्रल या सेंट माइकल चर्च में जाकर ईसा मसीह का स्वागत कर सकते हैं। मुंबई में सबसे मशहूर और लोकप्रिय ईसा मसीह का जन्मदिन बान्द्रा के माउंट मैरीज बैसिलिका में मनाया जाता है। यहां कई सिलेब्रिटीज भी आते हैं।

रेस्तरां में डिनर
क्रिसमस ईव पर डिनर करने के लिए आपके पास ढेर सारे ऑप्शन्स हैं। सारे होटेल्स,पब या रेस्तरां में क्रिसमस के मौके पर स्पेशल डिशेज बनाई जाती है जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आप इन रेस्तरां में ट्रडिशनल क्रिसमस डिशेज जैसे क्रिसमस पाई,पुडिंग, रोस्ट ऐंड स्टफ्ड केक ट्राइ कर सकते हैं। आप यहां सैन्टा क्लॉस के इवेंट्स में भी हिस्सा ले सकते हैं जिसमें वो बच्चों को गिफ्ट बांटता नजर आता है।

अगर मुंबई में क्रिसमस के मौके पर आप पार्टी इंजॉय करना चाहते हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं…

  • चाइना हाउस, ग्रैंड हयात
    यह टिपिकल चाइनीज होम क्रिसमस पार्टी के लिए परफेक्ट है, यहां आप डांस, म्यूजिक के अलावा चाइनीज फूड भी ट्राइ कर सकते हैं। क्रिसमस कॉकटेल के साथ-साथ यहां ऐसा बहुत कुछ मजेदार है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। आप चाहें तो आपने दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ भी यहां आ सकते हैं। यहां कपल की एंट्री फी 5000 है।
  • अलीबी, कोलाबा
    ये नाम से काफी मजेदार लग रहा होगा। यहां शानदार क्रिसमस पार्टी मनाई जाती है। यहां काफी मशहूर डीजे होते हैं जिनके गानों पर आप काफी मजे कर सकते हैं। यहां क्रिसमस पार्टी सेलिब्रट करना एक अलग ही एक्सपिरिएंस होता है। क्रिसमस के मौके पर यहां होने वाली डेकोरेशन काफी मशहूर है।
  • द आइरिश हाउस
    इस मैजिकल डे को अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ यहां शानदार फूड के साथ इंजॉय कर सकते हैं। यहां आप अपनी फेवरिट ड्रिंक्स का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर गेमिंग एरिया भी है। अगर आप बच्चों के साथ यहां आ रहे हैं तो बच्चे यहां काफी मस्ती कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां कस्टमर्स के लिए कई सरप्राइजेस भी होते हैं जैसे फ्री ड्रिंक्स,वाउचर्स और गुडीज के साथ-साथ और भी बहुत कुछ। यहां कई मजेदार गेम्स और टास्क भी ऑर्गेनाइज कराए जाते हैं।