चारों ने यह सफर 11 फरवरी को बेंगलुरु से शुरू किया था

women-bikers-hyderabad-complete-nearly-17000-km-long-journey

हैदराबाद. तेलंगाना की 4 महिला बाइकर्स 16,992 किलोमीटर का कामयाब सफर 56 दिन में पूरा करके यहां लौट आईं। इस दौरान वे 6 देशों से गुजरीं। भारत, खासतौर पर तेलंगाना में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से उन्होंने यह सफर 11 फरवरी को बेंगलुरु से शुरू किया था।

पर्यटन विभाग ने किया स्वागत

– चारों महिलाओं का रविवार को यहां पहुंचने पर तेलंगाना पर्यटन विभाग ने स्वागत किया।
– इस यात्रा को ‘रोड टू मेकोंग’ नाम दिया गया था।

दक्षिण एशिया के 6 देशों से गुजरने वाली नदी है मकोंगे
– मेकोंग दक्षिण एशिया में बहने वाली एक नदी है। यह दुनिया की 12वीं और एशिया की 7वीं सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई 4,350 किलोमीटर है।
– यह नदी छह देशों- कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, चीन, थाईलैंड और म्यांमार से होकर गुजरती है।

महिला बाइकर्स किन देशों से गुजरीं

– महिला बाइकर्स बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, थाईलैंड और म्यांमार से गुजरीं।

पहले 15 राज्यों का सफर किया था

– इन बाइकर्स ने सबसे पहले देश के 15 राज्यों का दौरा किया था। इसमें उन्हें 13 दिन लगे थे। इसके बाद उन्होंने मणिपुर से म्यांमार में प्रवेश किया था।