Christmas
Christmas

बाजारीकरण के इस दौर में क्रिसमस का त्योहार अब इस क्रिस्चन्स का त्योहार नहीं रहा। सभी उम्र और वर्ग के लोग इसे धूमधाम से मनाने लगे हैं। क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि इस दौरान होने वाले सेलिब्रेशन्स, डेकोरेशन्स, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस पर मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर सभी लोग एक्साइटेड रहते हैं। इस साल क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को पड़ रहा है। इसका मतलब है कि आपके पास क्रिसमस के दौरान लॉन्ग वीकेंड इंजॉय करने का बेहतरीन मौका है।

Christmas पर लॉन्ग वीकेंड का लें मजा
आप चाहें तो शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद 1 दिन सोमवार की छुट्टी लें और फिर मंगलवार को क्रिसमस और इस तरह की 4 दिन की छुट्टी में क्रिसमस पर कहीं घूमकर आ जाएं। वैसे तो ज्यादातर लोग महीनों पहले से ही क्रिसमस और न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बनाकर रखते हैं। लेकिन अगर आपने अब तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां आप क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड के दौरान घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं।

Goa
जब बात क्रिसमस पर घूमने की आती है तो वह पहली जगह जहां ज्यादातर लोग जाना पसंद करते हैं वह है गोवा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि गोवा और सेलिब्रेशन का अनोखा रिश्ता है। गोवा में कैथलिक और पॉर्टूगीज की अच्छी खासी संख्या और इस वजह से गोवा में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान पूरा शहर lively नजर आता है। चारों तरफ रोशनी और मुस्कुराते चेहरे ही नजर आते हैं। रेस्तरां में रातभर चलने वाली पार्टीज के अलावा गोवा के फेमस बीचेज पर भी स्पेशल क्रिसमस पार्टी का आयोजन होता है।

शिलॉन्ग
अगर आप इस साल का क्रिसमस भीड़ भाड़ से दूर मनाना चाहते हैं तो गोवा की बजाए शिलॉन्ग का रुख करें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे पुराना कैथेड्रल चर्च है जिसमें क्रिसमस के दौरान होने वाले मिडनाइट मास में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। शिलॉन्ग में भी क्रिसमस का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। चर्च के बाहर लगी घंटियों की आवाज, कैरल सिंगिंग, बेहद खूबसूरती से सजाई गई क्रिसमस ट्री इन सबके बीच कई बेहतरीन ऐक्टिविटीज।

पुडुचेरी
इंडिया के लिटिल फ्रांस के नाम से मशहूर पॉन्डिचेरी उर्फ पुडुचेरी भी ट्रडिशनल क्रिसमस मनाने के लिहाज से बेस्ट प्लेस है। क्रिसमस के त्योहार के दौरान अगर आप पुडुचेरी में हैं तो आपको शहर के 2 सबसे फेमस चर्च- बैसिलिका ऑफ द सेकरेड हार्ट ऑफ जीसस और चर्च ऑफ आर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कन्सेप्शन में जाना बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए। इस दौरान आपको पूरे शहर में क्रिसमस की बेहद खूबसूरत डेकोरेशन देखने को मिलती है। गोवा की शोर शराबे वाली पार्टी की जगह आप पुडुचेरी में बीच के किनारे शांति और सुकून के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा उठा सकते हैं।

केरल
पुडुचेरी की ही तरह केरल के भी बीचेज बेहद शांत और भीड़भाड़ से दूर हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्रिसमस के मौके पर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप केरल जा सकते हैं। यहां आप क्रिसमस के दौरान होने वाले मिडनाइट मास में कैरल्स गा सकते हैं, क्रिसमस प्ले का मजा उठा सकते हैं, खाने के शौकीन हैं तो लोकल फूड टेस्ट करना न भूलें। साथ ही बीच के किनारे बॉन फायर जलाकर क्रिसमस को सचमुच merry christmas बना सकते हैं।

कोलकाता
सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता क्रिसमस के दौरान और भी lively हो जाता है। पेस्ट्रीज और फ्रूट केक की महक हवा में भर जाती है और शहर का हर एक बाजार क्रिसमस के डेकोरेशन के सामानों से भरा रहता है। लोग भी बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिए निकलते हैं। कोलकाता में कई फेमस चर्च हैं जहां क्रिसमस के दौरान मिडनाइट मास का आयोजन होता है, कैरल्स गाए जाते हैं और धूमधाम से जीसस का जन्मदिन मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान लाइट ऐंड साउंड एग्जीबिशन, रॉक म्यूजिक और टेस्टी खाना भी कोलकाता की पहचान है।