Make The Best Of Delhi Winter
Make The Best Of Delhi Winter

हम में से बहुत से लोगों ने सुना ही होगा कि दिल्ली की सर्दी अगर नहीं महसूस की तो दिल्ली घूमना और दिल्ली में रहना बेकार है। दिल्ली की ठंड की तुलना लंदन की ठंड से की जाती है। कोहरे से ढके शहर में जब सूई की तरह चुभने वाली शीतलहर चलती है, तो इसका अपना अलग ही मजा है। सर्दियों में बहुत से लोग घर पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका मजा लेना चाहते हैं, उस ठंड को करीब से महसूस करना चाहते हैं क्योंकि ये भी प्रकृति का एक रूप है जिसे महसूस करना काफी मजेदार हो सकता है।
यहां हम आपको Delhi की कुछ ऐसी जगहों और चीजों के बारे में बता रहें हैं जहां आप इस बार सर्दी का खूब इंजॉय कर सकते हैं।

कनॉट प्लेस
Delhi का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस वैसे तो हमेशा ही लोगों की भीड़ से गुलजार रहता है लेकिन सर्दियों में यहां आना एक अलग ही एक्सपीरिएंस है। यहां सेंट्रल पार्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। यहां पेड़-पौधों और हरी घासों पर पड़ रही सूरज की धुंधली किरणों को करीब से देख सकते हैं। यहां पूरे समय आसपास चायवाले,अखबार वाले,और चने वाले नजर आते रहते हैं जिन्हें ठंड में खाने का अलग ही मजा है। यहां से आप बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर भी जा सकते हैं।दिल वालों के दिल्ली की खूबसूरत तस्वीरें

चांदनी चौक
अगर आप सर्दी में पुरानी दिल्ली देखना चाहते हैं तो चांदनी चौक जरूर जाएं। यहां सर्दी की दोपहर में घूमना काफी रोमाचंक होता है। वैसे तो ये काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है लेकिन यहां कई ऐसी जगहें और खाने के अड्डे हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। लाल किला, दिगंबर लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, फतेहपुरी मस्जिद और मशहूर जामा मस्जिद, सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च… चांदनी चौक में हर धर्म बसता है। शॉपिंग के लिए यह सबसे बेस्ट जगह है। यहां के दही भल्ले और आलू टिक्की सदियों से लोकप्रिय हैं। पराठे वाली गली के पराठे पूरी दिल्ली में मशहूर हैं जिसे ठंड में खाने का मजा ही खूब आता है।

दिल वालों के दिल्ली की खूबसूरत तस्वीरेंखान मार्केट
India Gate से थोड़ी दूरी पर स्थित खान मार्केट दिल्ली के बेस्ट मार्केट्स में से एक है। फ्रीडम फाइटर खान अब्दुल गफ्फार खान के नाम के बाद इस मार्केट का नाम खान मार्केट पड़ा। नॉन वेजिटेरियन लवर्स के लिए जगह किसी जन्नत से कम नहीं है, सर्दी में गर्मागर्म नॉन वेज खाने का अपना एक अलग ही मजा है। यहां के रेस्ट्रान्ट में काफी स्वादिष्ट इटैलियन फूड मिलता है। दिल वालों के दिल्ली की खूबसूरत तस्वीरें

Delhi हाट का दस्तकारी मेला
घूमने के साथ-साथ शॉपिंग का मजा भी यहां लिया जा सकता है। यहां से आप ठंड में अपने बेड के लिए के लिए हाथ से बने सामान और बेडशीट ले सकते हैं। यहां कपड़ों के अलावा अच्छा खाना भी मिलता है। शॉपिंग के साथ-साथ बढ़िया खाने के जगह पर घूमना काफी मजेदार हो सकता है। यहां आपको पेपर से बनी चीजें, एम्ब्रॉयड्री टेक्सटाइल ,पिंगुली आर्ट,पैचवर्क,पेपर कटवर्क और भी कई सारी चीजें मिल सकती हैं।
दिल वालों के दिल्ली की खूबसूरत तस्वीरें

Ice Skating
वैसे तो दिल्ली में बर्फ नहीं पड़ती लेकिन आप स्नो हाउस जाकर इसका आनंद उठा सकते हैं। यहां आप बर्फ के बीच स्केटिंग करेंगे तो आपको ऐसा अहसास होगा कि आप पहाड़ी वादियों में हैं। इस एक्सपिरियंस को डिफाइन करना काफी मुश्किल है।