ahmedabad-to-diu-road-trip
ahmedabad-to-diu-road-trip

अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से दूर सैर पर जाना हमेशा से काफी रोमांचक और दिलचस्प रहा है। कई बार आपके पास सिर्फ वीकेंड ही होता है,जिसमें कुछ भी खास प्लान करने के कम ही ऑप्शन होते हैं। अगर आपका भी वीकेंड को खास बनाने का प्लान है और ट्रैवल करने का भी दिल कर रहा है तो रोड ट्रिप बेहतरीन ऑप्शन है। आप यदि अहमदाबाद में रहते हैं तो दीव तक की रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अहमदाबाद से दीव की रोड डिस्टेंस तकरीबन 362 किमी है, जिसमें 6-7 घंटे तक का समय लग सकता है। इस दौरान आसपास के नजारे देख आपकी थकान दूर हो जाएगी। रास्ते में पड़ने वाले ढाबों पर आप कई जायकों का मजा ले सकते हैं। एक बार दीव पहुंच गए तो वहां पर इन जगहों को जरूर देखें:

दीव में इन जगहों पर घूमना न भूलें

  • सेंट पॉल्स चर्च
    दीव की सबसे मशहूर और लोकप्रिय जगहों में से एक सेंट पॉल्स चर्च एक सांस्कृतिक हेरिटेज का खूबसूरत उदाहरण है। ये अदभुत चर्च 1601 ई. में बनाया गया था। जिसे हर साल हजारों टूरिस्ट देखने आते हैं।
  • गोमतीमाता बीच
    गोमती माता बीच दीव के पश्चिम में स्थित है। ये बीच यहां काफी लोकप्रिय है। इस बीच के आसपास का माहौल, समुद्र की लहरें और सफेद रेत यहां आने वाले टूरिस्ट्स को मंत्रमुग्ध कर देती है।
  • दीव फोर्ट
    अरब सागर के किनारे मौजूद दीव फोर्ट पुर्तगाल आर्किटेक्चर का एक शानदार नमूना है। इस फोर्ट को 1535 में दीव को मुगल हमले से बचाने के लिए बनाया गया था। आज यह एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।
SOURCEhttps://navbharattimes.indiatimes.com
Previous articleSavaari: Inspiring India to Travel
Next articlePrayagraj kumbh 2019: IRCTC चलाएगा 800 Kumbh Special Trains