Holi
Holi

Bengaluru में यहां करें होली पार्टी
पूरे साल जिस दिन का सबको इंतजार रहता है। वह बस 2 दिन दूर है। यानी होली का त्योहार आ गया है। हर कोई सेलिब्रेट करने की तैयारियां पूरी कर चुका है। होली सेलिब्रेशन के लिए शहरों में कई जगहों पर फेस्ट, पार्टी और इवेंट्स के आयोजन हो रहे हैं। अगर बेंगलुरु में होली पार्टी मनाना चाह रहे हैं तो इन जगहों को ट्राइ कर सकते हैं। जानिए बेंगलुरु में होने वाली बेस्ट होली पार्टीज के बारे में…

होली फेस्टिवल, पिचकारी
इस इवेंट में भी आपको वह सब मिलेगा जो आप होली पार्टी में खोज रहे हैं। यहा रंगों के साथ मस्ती, खाना, पीना, डांस, खास परफॉर्मेंस भी होंगी। इसके लिए 500 से 1000 रुपये का टिकट रखा गया है। यह द चांचरी पवेलियन (अशोक नगर) में होगा। यहां पर आपको पूल पार्टी, रेन डांस के साथ-साथ ठंडाई का मजा भी मिलेगा।

होली बॉलिवुड अंदाज में
यह इवेंट द वुड्स, कनकपुरा में आयोजित होगा। होली के दिन 21 मार्च को सुबह 10 बजे से यहां मौज मस्ती शुरू होगी जो देर रात तक चलेगी। खाने, पीने, गानों के साथ-साथ आप दिन को पूरा एन्जॉय कर पाएंगे। इसके अलावा कई डीजे भी अपनी परफॉर्म से आपका दिन यादगार बना देंगे। इसके लिए टिकट 699 रुपये से 1999 रुपये तक रखा गया है। यहां ठंडाई, पंजाबी ढोल के साथ-साथ बॉलिवुड के सदाबहार नगमों पर थिरका जा सकेगा।

रंग नाच: 2019
अगर आप बजट फ्रेंडली इवेंट खोज रहे हैं तो रंग नाच आपकी कमी को पूरी कर सकता है। यहां के लिए 299 से 599 रुपये का टिकट रखा गया है। इसका आयोजन द ललित अशोक, बेंगलुरु में होगा। यह इवेंट 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और 22 मार्च तक चलेगा। यहां इको फ्रेंडली रंगों से होली खेली जाएगी। साथ ही आप रेन डांस का लुत्फ भी ले सकते हैं। इस इवेंट में लाइव ढोल और डीजे आर्टिस्ट चार चांद लगाएंगे। साथ ही यहां कई क्विज और गेम शो भी होंगे जिनमें जीतने पर आकर्षक इनाम मिलेंगे।

रंग दे बेंगलुरु, 2019
अगर होली के दिन आपको छुट्टी नहीं मिली है और आपको ऑफिस जाना है तो कोई बात नहीं। ऑफिस दैट प्लेज, कोडिगेहल्ली में 23 मार्च को आयोजित होने वाले इस इवेंट में जाकर आप अपनी होली का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए 199 रुपय से 943 रुपये का टिकट रखा गया है। पिचकारी, रंगों से भरे गुब्बारों के साथ रेन डांस और लाइव परफॉर्मेंस का एक जगह मजा सिर्फ यहीं मिलेगा। यह इवेंट मार्च 23 को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

रंग बरसे फेस्टिवल ऑफ कलर्स
हर साल की तरह इस बार 5वीं बार यह इवेंट आयोजित होगा। यहां पर वेलकम ड्रिंक, फ्री रंग, रेन डांस, फूड स्टॉल्स होंगे। यह इवेंट बेंगलुरु के आईटीसी फॉर्च्युन सिलेक्ट ट्रिनिटी में होगा। यह आयोजन 23 मार्च 2019 को रखा गया है और इसके लिए 200-1400 रुपये तक का टिकट है।

SOURCEhttps://navbharattimes.indiatimes.com
Previous articleHoli Long Weekend
Next articleमथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में खेली जाएगी होली