Green Sikkim Air Package
Green Sikkim Air Package

यह मौसम ऐसा है जिसमें सर्दी जा चुकी है और गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। भारत के नॉर्थ ईस्ट में स्थित राज्य सिक्किम घूमने के लिए आने वाले एक-दो महीने एकदम सही समय है। अगर आप प्रकृति को बहुत नजदीक से देखना चाहते हैं तो मौका हाथ से मत जाने दीजिए। प्रकृति की गोद में बसे राज्य सिक्किम टूर के लिए रेलवे का एक खास पैकेज है। 5 दिन-6 रातों के इस पैकेज में आप सिक्किम की कई दार्शनिक और खूबसूरत जगह घूम सकते हैं।

आइए जानते हैं रेलवे के इस पैकेज के बारे में। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (IRCTC) के इस पैकेज का नाम ग्रीन सिक्किम एयर पैकेज है। इसमें तीन शहरों को शामिल किया गया है। ये गंगटोक, पेलिंग और सिलीगुड़ी हैं। टूर की शुरुआत 1 जून को बैंगलोर एयरपोर्ट से सुबह 5.35 बजे होगी जहां फ्लाइट बागडोगरा के लिए उड़ान भरेगी। बैंगलोर से यह फ्लाइट लगभग 3 घंटे का सफर कर सुबह 8.30 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

वहां थोड़ी देर रुककर बस से आपको सिक्किम की राजधानी गंगटोक ले जाया जाएगा। इसके बाद वहां रात में होटेल की व्यवस्था होगी जहां आप डिनर कर आराम करेंगे। फिर अगले दिन यानी 2 जून को आप पूरा गंगटोक घुमेंगे। सबसे पहले वहां की फेमस तसोम्गो झील और बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल जैसी जगहों पर ले जाया जाएगा। पूरे दिन घूमें। शाम में थककर होटल आएं, खाना खाएं और सो जाएं। 3 जून को दोपहर तक गंगटोक शहर घुमाया जाएगा। यहां आपको गणेश टोक, हनुमान टोक और फ्लॉवर शो जैसे स्थल दिखाए जाएंगे। दोपहर में लंच करने के बाद वहां से कंचनजंघा की तलहटी में बसे शहर पेलिंग की तरफ रुख किया जाएगा। बचे हुए दिन में पेलिंग घूमने के बाद रात में वापस होटेल आएं और डिनर कर सो जाएं।

4 जून को वापस पेलिंग में घूमा जाएगा। 4 जून को रिंबी झरना, रिंबी पावर प्रॉजेक्ट, रॉक गार्डन जैसी कई जगहें घुमायी जाएंगी। दोपहर में लंट करने के लिए वापस होटेल आना होगा और दोबारा बची जगहें घूने के लिए सफर पर निकल जाएं। शाम में वहां स्थित कई मठ, हैलिपेड ग्राउंड और ऐतिहासिक राबडेंटसे पैलेस दिखाया जाएगा। यहां घूमकर शाम में होटल आएं और थोड़ा आराम करें। बाद में खाना खाकर सो जाएं। 5 जून को या तो आप अपने हिसाब से बाकी शहर घूम सकते हैं या फिर पेलिंग से नामची का टूर कर सकते हैं। नामची को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यह ट्रिप वैकल्पिक है यानी कि इसके लिए आप बाध्य नहीं है। अगर आप करना चाहें तो तुरंत पेमेंट करके इस यात्रा पर निकल सकते हैं। इसके बाद रात में रुकने के लिए सिलिगुड़ी में व्यवस्था होती है।

6 जून की सुबह सिलीगुड़ी से बागडोगरा एयरपोर्ट ले जाया जाता है। वहां से सुबह 9:05 बजे फ्लाइट होगी जो दोपहर 12:10 बजे बैंगलोर लैंड करेगी। ध्यान दें, इस पैकेज में प्लेन का किराया, जगहों पर जाने के लिए नॉन एसी वाहन का खर्च, डीलक्स होटल में रुकने का खर्च, ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल हैं। इनके अलावा लंच, एंट्री फी, गाइड के लिए शुल्क, निजी सामान पर खर्च, अलग से कोई सुविधा लेने का खर्च शामिल नहीं है। बात करें कीमत की तो आईआरसीटीसी ने पैकेज की कीमत दो लोग होने की अवस्था में 26,340/व्यक्ति, तीन व्यक्ति होने की अवस्था में प्रति व्यक्ति 24,700 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 21,425 रुपये रखी गई है।