Tourist Destinations
Tourist Destinations

अगर आप साउथ फैमिली या फ्रेंड्स के साथ साउथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC में आपके लिए बढ़िया पैकेज है। 5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज में साउथ की खूबसूरत लोकेशंस जैसे त्रिवेन्द्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, कोडाइकनाल और मदुरै कवर होंगी। ट्रिप इंडिगो फ्लाइट्स से होगी और इसकी शुरुआत ट्रिपल ऑक्युपेंसी के लिए 25000 रुपये से होगी। इस पैकेज का नाम है Treasures Of Tamil Nadu and Travancore, यहां देखें और भी डीटेल…

यह ट्रिप 8 अक्टबूर से शुरू हो रही है और 24 दिसंबर तक चलेगी।
पहले दिन हैदराबाद एयरपोर्ट से डिपार्चर होगा। दोपहर तक त्रिवेन्द्रम पहुंचेंगे जहां होटल पहुंचेंगे। इसके बाद त्रिवेन्द्रम घूमकर रातभर यहीं स्टे होगा।

दूसरे दिन नाश्ता करने के बाद चेकआउट। इसके बाद त्रिवेन्द्रम से कन्याकुमारी 2-3 घंटे की ड्राइव के बाद पहुंचेंगे। रास्ते में पद्मनाभम पैलेस की सैर। कन्याकुमारी पहुंचकर होटल में चेकइन फिर यहां की सैर। कन्याकुमारी में ओवरनाइट स्टे।

तीसरे दिन कन्याकुमारी से ब्रेकफास्ट के बाद रामेश्वरम के लिए रवानगी। रास्ते में तिरुचेंदुर विजिट। शाम तक रामेश्वरम पहुंचकर होटल में चेकइन। पूरी रात रामेश्वरम में स्टे।

चोथे दिन रामेश्वरम में सुबह-सुबह मंदिर की सैर फिर ब्रेकफस्ट के बाद चेकआउट। कलाम हाउस की विजिट। दोपहर तक कोडाइकनाल के लिए रवानगी। होटल में चेकइन के बाद ओवरनाइट स्टे।

पांचवे दिन नाश्ते के बाद कोडाइकनाल में लोकल साइट सीइंग। रातभर कोडाइकनाल स्टे।

छठवें दिन कोडाइकनाल से नाश्ते के बाद मदुरै रवानगी। यहां मीनाक्षी मंदिर विजिट। 7 बजे मदुरै एयरपोर्ट से रवानगी।

फ्लाइट डीटेल..

NBT
NBT
SOURCEhttps://navbharattimes.indiatimes.com
Previous articleSnake Boat Race Kerala 2019
Next articleWill Get To Chance Live Life Like Mahatma Gandhi