Meghalaya In Monsoon
Meghalaya In Monsoon

बारिश में भीगने का अपना ही मजा है और तब जब आप अपने पार्टनर के साथ हों। यानी कि मॉनसून का वकेशन और भी ज्‍यादा रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने मॉनसून वकेशन के लिए किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो आपको ‘बादलों के घर’ मेघालय का रुख करना चाहिए। यह जगह मॉनसून में और भी जादुई हो जाती है। बता दें कि यहां पर बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। जहां आप मस्‍ती कर सकते हैं। साथ ही अपनी लव लाइफ को इंजॉय कर सकते हैं।
यूं तो मेघालय में कई खूबसूरत जगहें हैं लेकिन ‘Elephant Falls’ कपल्‍स की फेवरिट जगहों में से एक हैं। यहां गिरता हुए झरना तीन स्‍टेप्‍स में नजर आता है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। वैसे तो यह हमेशा ही शानदार दिखता है लेकिन मॉनसून में इसके पानी का फ्लो काफी बढ़ जाता है।

इससे पानी से निकलने वाली भाप ऊपर की ओर फैल जाती है। साथ ही बारिश भी होती रहती है। पर्यटक बताते हैं कि यह नजारा किसी जादू से कम नहीं होता। लेकिन यह केवल मॉनसून के दौरान ही देख सकते हैं।

इसके अलावा ‘उमियाम झील’ की अलहदा कहानी पर्यटकों को और भी आकर्षित करती है। बताते हैं कि जन्‍नत से दो बहनें मेघालय की सैर करनी आई थीं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्‍यार करती थीं। लेकिन रास्‍ते में एक बहन खो गई। दूसरी बहन उसकी याद में खूब रोई। कहते हैं कि यह झील उसी के आंसुओं से बनी है।

यही वजह है कि इस झील को ‘आंसुओं का पानी’ भी कहा जाता है। शाम के समय यहां कपल्‍स बोटिंग और चाय की चुस्कियों संग अपने प्‍यार भरे पल बिताते नजर आते हैं।