क्रिसमस नजदीक है और भारत की राजधानी दिल्ली में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली अपनी पार्टीज के लिए फेमस है और यहां देश के खूबसूरत चर्च भी हैं। क्रिसमस के दौरान दिल्ली में रहना एक यादगार अनुभव हो सकता है। रेड, ग्रीन और वाइट में सजा यह शहर इस सीजन काफी खूबसूरत दिखाई देता है। यहां मस्ती के लिए काफी कुछ है जैसे बार, रेस्ट्रॉन्ट, मॉल्स और यहां शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां हैं दिल्ली की कुछ जगहें जहां क्रिसमस के दौरान काफी रौनक रहती है।

Sacred Heart Cathedralदिल्ली में अगर आप क्रिसमस के दौरान हैं तो सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल बेस्ट जगह है। इस खास दिन यहां स्पेशल अरेंजमेंट होती है। चर्च के अंदर क्या चल रहा है यह दिखाने के लिए बाहर बड़ा सा स्क्रीन लगा होता है। लेकिन यहां काफी भीड़ होती है और लोग भारी मात्रा में प्रार्थना के लिए जुटते हैं।

क्रिसमस पार्टीज
हर साल यहां कुछ जबरदस्त पार्टीज भी ऑर्गनाइज की जाती हैं। यहां काफी क्लब, बार और रेस्ट्रॉन्ट्स हैं जहां लोग मजे करते हैं। यहां सभी बड़े नाइट वेन्यूज पार्टी ग्राउंड में तब्दील हो जाते हैं और लोग यहां खा-पीकर, नाच-गाकर खूब मजे करते हैं।

गोवा में इन जगहों पर होती है क्रिसमस की धूम

क्रिसमस फीस्ट
क्रिसमस परिवार और दोस्तों के साथ मजे करने का बेस्ट टाइम होता है। जो लोग दिल्ली में हैं उनके लिए मजेदार रोस्ट खाने का बेहतरीन मौका है। दिल्ली में कई रेस्ट्रॉन्ट्स हैं जहां क्रिसमस के जायकेदार डिनर बनते हैं जिसमें रोस्ट टर्की, क्रिसमस पुडिंग, वाइन वगैरह होते हैं।

शॉपिंग
क्रिसमस के दौरान यहां कई ब्रैंड्स पर मिलने वाले ऑफर्स को आप मिस नहीं करना चाहेंगे। यहां मॉल्स में काफी अच्छी सजावट होती है। यहां जर्मन मार्केट, स्विस जर्मन क्रिसकिंडल जैसे मार्केट शॉपिंग के लिए बढ़िया ऑप्शंस हैं।

SOURCEhttps://navbharattimes.indiatimes.com
Previous articleTour Chennai-Munnar-Thekkady At Rs 7370 With Irctc
Next articleIrctc Ramayana Yatra Tour Package Detail From Chennai